दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, 6 साइबर ठग गिरफ्तार – 85 लाख की ठगी का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की साइबर थाना द्वारका टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पश्चिमी दिल्ली के विकासनगर इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कॉल सेंटर के जरिए लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और पिन जनरेशन के नाम पर ठगा जा रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना सहित कुल छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 41 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, राउटर और बैंक कस्टमर डेटा की डायरी बरामद की गई है।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह देशभर में भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा था। कॉल सेंटर के ठग खुद को प्राइवेट बैंक का कर्मचारी बताकर ग्राहकों को फोन करते और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने या पिन जनरेट करने का झांसा देते। इसके बाद वे पीड़ितों को एक APK फाइल भेजते और उसे डाउनलोड करने के बाद उनके मोबाइल तक पूरी पहुंच हासिल कर लेते। इससे ठग उनके एसएमएस, बैंक डिटेल और ओटीपी तक निकाल लेते और फिर लाखों रुपये ठगा लेते।

इसी तरह की एक शिकायत द्वारका निवासी 42 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार ने दर्ज कराई थी। उनके नए क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट करने के बहाने उनसे 2.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना द्वारका ने तुरंत कार्रवाई की। तकनीकी जांच में पता चला कि ठगी की रकम से फ्लिपकार्ट पर महंगे मोबाइल खरीदे गए और फिर उन्हें रिटेल दुकानों पर सस्ते दामों में बेच दिया गया।

पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली के विकासनगर और हैदराबाद में एक साथ छापेमारी की। छापों के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड विजय शर्मा को दिल्ली से पकड़ा गया। इसके अलावा उसके साथी मूलचंद मिश्रा, गौरव और हेमंत भी दिल्ली से ही गिरफ्तार हुए। वहीं हैदराबाद से अमित और हरियाणा के पानीपत से प्रदीप साहू को दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आते हैं। इनमें से मास्टरमाइंड विजय शर्मा बी.कॉम, एलएलबी और सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर की पढ़ाई कर चुका है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य आठवीं, दसवीं और बारहवीं तक पढ़े हुए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अब तक करीब 85 लाख रुपये की ठगी की है। एनसीआरपी पोर्टल पर इनके मोबाइल नंबरों से जुड़ी 95 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

इस कार्रवाई में डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के नेतृत्व में एसीपी रामअवतार, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह और साइबर थाना द्वारका की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने आईपी, आईएमईआई, यूपीआई, टेलीकॉम और बैंकिंग ट्रेल्स की गहन जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें धर दबोचा।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों के खिलाफ उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी और ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ