दिल्ली मंडी में रस्सी काट गैंग का पर्दाफाश, दो बदमाश चाकू समेत धराए

उत्तर-पश्चिमी जिले की महेन्द्रा पार्क थाना पुलिस ने आज़ादपुर मंडी इलाके में सक्रिय ‘रोप कटिंग गैंग’ के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से बटन से खुलने वाले दो खतरनाक चाकू भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय आमिर और 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो पहली बार पकड़े गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों का तरीका बेहद शातिर था। ये लोग रात के वक्त मंडी इलाके में खड़े ट्रकों की रस्सियां काटकर उसमें भरे महंगे मौसमी सब्जियों के बोरों पर हाथ साफ करते थे। अगर कोई ड्राइवर या हेल्पर रोकने की कोशिश करता, तो चाकू दिखाकर उसे डराते और फरार हो जाते।

21 जुलाई को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पहले A-ब्लॉक कॉर्नर, आउट गेट रोड, आज़ादपुर मंडी के पास एक संदिग्ध को देखा। पुलिसकर्मियों को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क हेड कांस्टेबल अजय कुमार और विजय शंकर ने तुरंत पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी तलाशी में एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर बताया।

इसी दिन दूसरे मामले में सर्विस रोड, बैंक कॉम्प्लेक्स के पास गश्त कर रही टीम ने भी एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। वह भी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और एएसआई महादेवा ने उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई और उसके पास से भी एक बटन वाला चाकू मिला।

पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे ट्रकों की रस्सियां काटकर चोरी की वारदातें अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कहीं ये दोनों किसी बड़ी गैंग से जुड़े तो नहीं हैं और इनके खिलाफ पहले कोई वारदात दर्ज तो नहीं है।

  • Leema

    Related Posts

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी आय और प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वर्षों के घाटे से उबरते हुए DTC ने अप्रैल से…

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    सेंट्रल जिले की आनंद पर्वत पुलिस ने फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए दिल्ली में छिपने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    • By Leema
    • December 5, 2025
    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    • By Leema
    • December 4, 2025
    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    • By Leema
    • December 4, 2025
    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद

    • By Leema
    • December 4, 2025
    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद