दिल्ली में अफ्रीकी ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़: दो नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में सक्रिय अफ्रीकी ड्रग गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 ग्राम मेथामफेटामिन (व्यावसायिक मात्रा) और ड्रग पैकेजिंग का सामान बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी व्यक्ति नवादा मेट्रो स्टेशन के पास ड्रग्स की सप्लाई करने वाला है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने उत्तम नगर के मटियाला रोड पर आरोपी माइकल ओक्वू उर्फ जॉन को धर दबोचा। उसके पास से 53 ग्राम मेथामफेटामिन बरामद हुई। आगे की जांच में उसके साथी चिदुबेम स्टेनली को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से ड्रग्स और पैकेजिंग मशीनें मिलीं।

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी 2019 और 2020 में भारत आए थे और यहां अफ्रीकी नेटवर्क के जरिए ड्रग तस्करी में शामिल हो गए। स्टेनली पर पहले भी गांजा तस्करी का केस दर्ज हो चुका है। यह गिरोह इंटरनेट कॉलिंग और फर्जी पहचान के जरिए अपनी गतिविधियों को छिपाकर राजधानी में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था।

फिलहाल पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार