दिल्ली में एकता मिशन की 25वीं स्मारिका का भव्य विमोचन

नई दिल्ली, 28 जनवरी 2025: दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में एकता मिशन की 25वीं स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पद्म श्री एवं भजन सम्राट अनूप जलोटा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और प्रसिद्ध गायक जसबीर जस्सी सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में एकता मिशन के चेयरमैन अनूप जलोटा ने मिशन के कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष डॉ. पवन मोंगा और महामंत्री संजय मलिक के योगदान की प्रशंसा की। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एकता मिशन को पूरे देश में एकता का संदेश फैलाना चाहिए। प्रसिद्ध गायक जसबीर जस्सी ने भी समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर एकता मिशन के संरक्षक संजय महिन्द्रु (बम्पी), डॉ. मनिका खन्ना, मुकेश कपूर, स्वामी बुद्धिराजा, डॉ. अनिता आर्या, संजय मित्तल, विकास नागपाल, अजय सेठ सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ. पवन मोंगा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पिछले 25 वर्षों में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन माता रानी की कृपा से मिशन आगे बढ़ता रहा। वर्तमान में साल में 12 कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन आने वाले समय में इसे 24 तक बढ़ाया जाएगा। हमारा सपना है कि यह मिशन 50 साल पूरे करे और समाज में एकता और समरसता का संदेश फैलाए।”

“एकता मिशन – समाज में एकता और सौहार्द का प्रतीक”

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार