दिल्ली में एग्जाम के बाद छात्र पर जानलेवा हमला, 2 घंटे में आरोपी दबोचे

नई दिल्ली — राजधानी में छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

यह घटना 18 मार्च की शाम की है, जब आई.पी. एस्टेट इलाके में एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत लोक नायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र परीक्षा देने आया था, तभी उसके ही दो साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और CCTV फुटेज व तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली। दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऑल्ड दिल्ली रेल्वे स्टैशन के पास से पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों और पीड़ित के बीच पहले से विवाद चल रहा था। परीक्षा खत्म होने के बाद उन्होंने स्कूल के बाहर छात्र को घेर लिया और एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है, जिसे बारिश के बावजूद तलाश कर निकाला गया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’