दिल्ली में किराये पर मकान दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने किराये और लीज पर मकान दिलाने के बहाने सैकड़ों लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू सिंह और रीमा जायसवाल के रूप में हुई है। ये दोनों खुद को मकान मालिक बताकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे और बाद में असली मालिकों को किराया देना बंद कर देते थे।

मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित सुखबीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने बुराड़ी में एक फ्लैट किराये पर लिया था और सिक्योरिटी के रूप में चार लाख रुपये दिए थे। बाद में पता चला कि जिसे उसने मकान मालिक समझा, वह असल में उस संपत्ति का मालिक ही नहीं था। जांच में सामने आया कि इसी तरह करीब 100 और लोग ठगी के शिकार हुए हैं, और कुल ठगी की रकम 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

जांच के दौरान आरोपियों के बैंक रिकॉर्ड और फर्जी लीज एग्रीमेंट बरामद किए गए। राजू सिंह एक NGO चलाता था, जबकि रीमा जायसवाल मुख्य आरोपी रोहन सिंह की करीबी बताई जा रही है, जो पहले ही जेल में है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार