दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

बाहरी जिला दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान पहाड़गंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 वर्षीय तुषार मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई हैं।

मामले की शुरुआत 26 मार्च को निहाल विहार थाने में दर्ज एक केस से हुई थी, जिसमें पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई थीं। पूछताछ में एक आरोपी ने खुलासा किया कि वह बिना प्रिस्क्रिप्शन के यह सामान पहाड़गंज के एक मेडिकल स्टोर से खरीदता था।

इस सूचना के आधार पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने संयुक्त छापा मारकर मेडिकल स्टोर संचालक को दबोच लिया। जांच के दौरान वह बरामद दवाओं से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। मौके से 60 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप, 296 ट्रामाडोल कैप्सूल और एक स्कूटर बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल इस अवैध कारोबार में किया जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि बरामद दवाएं व्यावसायिक मात्रा में हैं, जिससे बड़े स्तर पर नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    नई दिल्ली में आयोजित ‘एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव 2026’ में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष Vijender Gupta ने समाज में आत्मचिंतन, संस्कृति और प्राचीन ज्ञान की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा…

    फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने झांसी से दो आरोपी दबोचे

    दिल्ली के शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर रैकेट का पर्दाफाश करते हुए झांसी से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ई-कार्ट कस्टमर सपोर्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

    फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने झांसी से दो आरोपी दबोचे

    फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने झांसी से दो आरोपी दबोचे

    दिल्ली के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार, 30 साल से अटके काम अब पूरे होने की ओर

    दिल्ली के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार, 30 साल से अटके काम अब पूरे होने की ओर

    जॉब के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश: शाहदरा साइबर पुलिस ने गाजियाबाद से आरोपी दबोचा, ₹1.51 लाख की ठगी उजागर

    जॉब के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश: शाहदरा साइबर पुलिस ने गाजियाबाद से आरोपी दबोचा, ₹1.51 लाख की ठगी उजागर

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य

    मरघट वाले हनुमान मंदिर को मिलेगा भव्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, एक वर्ष में शुरू होगा निर्माण कार्य