फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने झांसी से दो आरोपी दबोचे

दिल्ली के शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर रैकेट का पर्दाफाश करते हुए झांसी से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ई-कार्ट कस्टमर सपोर्ट के नाम पर एक युवक से ₹1.25 लाख की ठगी को अंजाम दिया था।

मामला तब सामने आया जब अरविंद नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन खरीदे गए खराब इलेक्ट्रॉनिक शेवर को लौटाने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा। उसे एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर बात करने पर सामने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया और रिफंड का भरोसा दिलाया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसे मोबाइल स्क्रीन शेयर करने और कुछ एक्सेस देने के लिए कहा गया। जैसे ही उसने ऐसा किया, उसका फोन ब्लैंक हो गया और कुछ ही मिनटों में उसके दो बैंक खातों से ₹85 हजार और ₹40 हजार निकाल लिए गए।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और मनी ट्रेल के जरिए झांसी तक पहुंच बनाई। जांच में पंकज यादव और 19 वर्षीय सत्यम यादव की भूमिका सामने आई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पंकज ने अपना बैंक खाता कमीशन के बदले गैंग को दिया था और रकम निकालकर अपने साथियों में बांट दी थी। इस गिरोह में झारखंड से कॉल करने वाले सदस्य भी शामिल हैं, जबकि बैंक खाते झांसी और आसपास के इलाकों से जुटाए जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को फंसाता था, फिर स्क्रीन शेयर या रिमोट एक्सेस के जरिए बैंकिंग जानकारी हासिल कर खातों से पैसे साफ कर देता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी