IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के प्रतिनिधिमंडल ने 16 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में IMPPA के अध्यक्ष, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के अध्यक्ष एवं FIAPF के उपाध्यक्ष श्री अभय सिन्हा तथा IMPPA की कार्यकारी समिति के सदस्य, FFI के उपाध्यक्ष और फिल्ममेकर कंबाइन के महासचिव श्री निशांत उज्ज्वल शामिल रहे।

बैठक के दौरान भारतीय फिल्म उद्योग की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े कई विषय उठाए गए। इनमें पाइरेसी पर अंकुश लगाने, कॉपीराइट सुरक्षा को मजबूत करने, जीएसटी में कमी, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के सामने आ रही चुनौतियों तथा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की रेटिंग व्यवस्था की बहाली और भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म एवं मनोरंजन क्षेत्र के निर्माताओं की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और उद्योग के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर IMPPA की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार से भी मुलाकात की। इस बैठक में फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग के निर्माताओं के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।

फिल्म उद्योग से जुड़े इन मुद्दों पर हुई बातचीत को निर्माताओं की चुनौतियों को संबंधित मंत्रालय के समक्ष रखने तथा उनके समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    नई दिल्ली। दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश