दिल्ली में धरा गया हरियाणा से अवैध शराब लाने वाला गिरोह, 1350 क्वार्टर देसी शराब बरामद

दिल्ली पुलिस की साउथ वेस्ट जिले की एएटीएस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 27 गत्ते पेटियों में भरी कुल 1350 क्वार्टर देसी शराब बरामद की गई है, जो सिर्फ हरियाणा में बेचने के लिए अधिकृत थी। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई आई20 कार भी जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन और विशाल के रूप में हुई है, जो दोनों टिगरी, दिल्ली के निवासी हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों एक लाल रंग की हुंडई आई20 कार से हरियाणा से शराब लेकर दिल्ली आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शास्त्री मार्केट कट, साउथ मोती बाग के पास जाल बिछाया और मौके पर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब गुरुग्राम से खरीदकर दिल्ली में महंगे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने अवैध शराब और कार को जब्त कर लिया है और दोनों के खिलाफ साउथ कैंपस थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब के पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं