दिल्ली में प्रदूषण से लड़ाई के लिए क्लाउड-सीडिंग का सहारा, कैबिनेट ने दी 3.21 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

नई दिल्ली, 7 मई 2025 – राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में क्लाउड-सीडिंग ट्रायल्स की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के तहत गर्मियों में दिल्ली के बाहरी इलाकों में पांच क्लाउड-सीडिंग ट्रायल्स किए जाएंगे, जिनकी कुल लागत ₹3.21 करोड़ होगी।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस तकनीकी प्रयोग से न केवल कृत्रिम वर्षा के जरिए प्रदूषण को नियंत्रित किया जाएगा, बल्कि बारिश की कमी से भी राहत मिलेगी। आईआईटी कानपुर को इस प्रोजेक्ट के संचालन और मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह संस्थान ट्रायल्स की वैज्ञानिक मॉडलिंग, एयरक्राफ्ट संचालन और कैमिकल छिड़काव की निगरानी करेगा।

पहली ट्रायल मई के अंत या जून की शुरुआत में लगभग 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में की जाएगी। हालांकि ट्रायल्स शुरू करने से पहले सरकार को 13 विभागों से अनुमति लेनी होगी, जिनमें रक्षा, पर्यावरण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय शामिल हैं।

श्री सिरसा ने कहा कि यह परियोजना न सिर्फ दिल्ली सरकार की वैज्ञानिक सोच को दर्शाती है, बल्कि प्रदूषण के खिलाफ जारी जंग में तकनीक को आगे लाने का साहसी प्रयास भी है। सरकार का मानना है कि अब समय आ गया है जब विज्ञान और टेक्नोलॉजी को स्वच्छ हवा के लिए सबसे आगे लाया जाए।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन