दिल्ली में बड़ा मोबाइल चोर गिरोह पकड़ा, 77 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोबाइल चोरी और छिनैती के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 77 चोरी/छिने गए मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो दिल्ली-एनसीआर और अन्य बॉर्डर क्षेत्रों में रात के समय अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन (22), आफताब (22) और हरजीत सिंह उर्फ राजू (29) के रूप में हुई है। विशेष स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शास्त्री पार्क इलाके में एक छापेमारी कर इन अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 77 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है।

14 सितंबर 2024 को विशेष स्टाफ टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसआई सुशील रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई प्रमोद, एसआई पवन मलिक, एएसआई अमित त्यागी, एएसआई राजीव, हेड कांस्टेबल सुशील, दीपक, विजय, आमिर, सचिन, कांस्टेबल विकाश और महिला कांस्टेबल सीमा शामिल थे।

टीम ने शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद के पास जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अमन के पास से 12 मोबाइल फोन, आफताब के पास से 44 मोबाइल फोन और हरजीत सिंह के पास से 21 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे चोरी और छिनैती के मोबाइल फोन को सस्ते दामों में खरीदते थे और फिर ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरोह रात के समय आसान टारगेट को चुनकर वारदात करता था। जांच में पता चला कि हरजीत सिंह पहले भी एक मामले में शामिल रहा है, जो आदर्श नगर थाने में दर्ज है।

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के मामलों को संबंधित एफआईआर से जोड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की छानबीन कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी