दिल्ली में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार: 74 लाख की इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का भंडाफोड़, दो अहम आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में तेजी से बढ़ रहे साइबर निवेश ठगी के मामलों पर Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए 74 लाख रुपये से अधिक की ठगी के दो मामलों का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके जरिए एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

पहले मामले में करीब 27.82 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी राहुल त्यागी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए लोगों को स्टॉक ट्रेडिंग, IPO और OTC प्लेटफॉर्म में निवेश का लालच दिया जाता था और फिर उन्हें अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए उकसाया जाता था। आरोपी विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान लेता था। इस पूरे रैकेट में वह 10 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल कर चुका था और करीब 14-15 लाख रुपये कमा चुका था।

दूसरे मामले में 47 लाख रुपये की ठगी में शामिल आरोपी रिंकू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने अपने बैंक खाते और सिम कार्ड को अन्य आरोपियों को सौंप दिया था, जिसके जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। पुलिस के मुताबिक इस खाते में ही 31 लाख रुपये से ज्यादा की रकम आई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को जाल में फंसाता था और फिर डिजिटल तकनीक, म्यूल अकाउंट और विदेशी नेटवर्क का इस्तेमाल कर पैसे गायब कर देता था।

डीसीपी क्राइम ब्रांच Aditya Gautam ने लोगों से अपील की है कि वे व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी निवेश ऑफर पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत हेल्पलाइन 1930 पर करें।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’