दिल्ली में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Jamtara गैंग का पर्दाफाश — SBI क्रेडिट कार्ड के नाम पर 10.80 लाख की ठगी

दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए झारखंड के कुख्यात जामताड़ा से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताकर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से केवाईसी अपडेट के नाम पर ₹10.80 लाख की ठगी की थी।

पीड़ित को पहले कॉल कर ₹588 की फर्जी डेबिट जानकारी दी गई और एक लिंक भेजकर उसे केवाईसी अपडेट करने को कहा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल में एक फर्जी ऐप इंस्टॉल हो गया, जिससे आरोपी रियल टाइम OTP और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर सके। कुछ ही दिनों में उसके खाते से लाखों रुपये अलग-अलग ऑनलाइन गेमिंग और वॉलेट ऐप्स के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए।

जांच के बाद पुलिस टीम ने जामताड़ा में स्थानीय भेष में दो दिन तक निगरानी रखी और मुख्य आरोपियों मुजफ्फर जिलानी, अफताब अंसारी और मोहम्मद इकबाल रज़ा को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच स्मार्टफोन, छह सिम कार्ड और एक डेबिट कार्ड बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ठगी के पैसे को डिजिटल वॉलेट, गेमिंग ऐप्स और फर्जी खातों के जरिए घुमाकर नकद में निकालते थे। जांच अब भी जारी है और पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से सतर्क रहें और कभी भी अपने बैंक डिटेल्स साझा न करें।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ