दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय: 10 लाख की हेल्थ सुरक्षा और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2025: राजधानी दिल्ली में आज स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की गई, जब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में इस योजना की शुरुआत हुई। योजना के तहत अब दिल्ली के नागरिक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे। खास बात यह है कि केंद्र द्वारा दिए जा रहे 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली सरकार अतिरिक्त 5 लाख का टॉप-अप प्रदान करेगी, जिससे प्रत्येक लाभार्थी को कुल 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध होगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इसे स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में बड़ा कदम बताया और कहा कि अब बीमारी किसी परिवार के लिए आर्थिक बोझ नहीं बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना गरीबों और जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

PM-ABHIM के तहत दिल्ली में 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण, 11 जिलों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स और 9 क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक्स की स्थापना की जाएगी। इससे न केवल राजधानी का हेल्थ सिस्टम भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होगा, बल्कि दिल्ली को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी बनाने की दिशा में यह एक निर्णायक पहल होगी।

दिल्ली सरकार ने वादा किया है कि वह हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यरत रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार