दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद


उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पिछले कुछ समय से इलाके में सक्रिय हथियार तस्करों पर लगातार नजर रख रही थी और गुप्त सूचनाएं जुटा रही थी।

12 मार्च को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने वेलकम इलाके के झील पार्क के पास जाल बिछाया और 20 वर्षीय मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में वेलकम थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सुहैल ने खुलासा किया कि वह अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी आसान उर्फ अहसान (28), निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, को भी गिरफ्तार किया। अहसान की गिरफ्तारी के बाद उसकी बताई जगह से एक और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि अहसान पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में संलिप्त रह चुका है। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है, ताकि अवैध हथियारों के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन