दिल्ली में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 28 कार्टन यानी करीब 1400 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई है, जिसे हरियाणा से दिल्ली लाया जा रहा था। शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई वॉक्सवैगन पोलो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के निर्देशन में स्पेशल स्टाफ की टीम को इलाके में हरियाणा से अवैध शराब की सप्लाई पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एएनपीआर कैमरों की मदद और स्थानीय स्रोतों के जरिए गुप्त सूचनाएं जुटाई गईं। 10 जुलाई को एचसी विजेंद्र को एक पुख्ता सूचना मिली कि एक वॉक्सवैगन कार से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विश्वेंद्र की अगुवाई में एचसी विजेंद्र, एचसी देव प्रकाश, एचसी बच्चू सिंह, कांस्टेबल परविंदर, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल रवि की टीम ने रेड डाली।

टीम ने रेडिसन ब्लू होटल द्वारका के पास से अमित (24) और सनी (23) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं और बेरोजगारी की वजह से जल्दी पैसा कमाने के लालच में शराब तस्करी के धंधे में उतर गए थे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग हरियाणा से सस्ती शराब लाकर दिल्ली में बेचते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ द्वारका नॉर्थ थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और किन लोगों से जुड़े हैं और दिल्ली में यह शराब किसे सप्लाई की जानी थी। इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस ने न केवल लाखों की अवैध शराब जब्त की है बल्कि राजधानी में शराब तस्करी के नेटवर्क पर भी बड़ा झटका दिया है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद