दिल्ली में हरियाणा से लाई गई 800 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 800 क्वार्टर (16 कार्टन) अवैध देसी शराब बरामद की गई, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए मान्य थी। पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सेंट्रो कार भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय मनीष कुमार, निवासी उन्नाव (यूपी), और 33 वर्षीय दीपक, निवासी विपिन गार्डन, दिल्ली के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहम्मद गार्डन क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और 22 मार्च की रात दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। मनीष सेंट्रो कार में शराब की खेप लेकर आया था, जिसे दीपक अपने ठिकाने पर उतार रहा था।

पूछताछ में पता चला कि मनीष पहले दिल्ली में एक कुक का काम करता था, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के लालच में शराब तस्करी में जुड़ गया। उसने सस्ते दामों में हरियाणा से शराब खरीदकर दिल्ली में दीपक को बेचना शुरू किया। वहीं, दीपक ने शिक्षक की पढ़ाई करने के बावजूद बेरोजगारी के कारण यह अवैध धंधा शुरू किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि मनीष से और जानकारी के लिए उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन