दिव्यांगजनों ने दिखा दिया हम किसी से कम नहीं

नई दिल्ली l दिलशाद गार्डन के ताहिरपुर में भारतीय विकलांग विधवा सेवा समिति ने दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से दिव्यांगजन सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया, मेले के आखिरी दिन दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की l वीरवार को अतिथि में रूप में विधायक संजय गोयल पहुंचे थे l कार्यक्रम में व्हीलचेयर डांस उत्थान ग्रुप द्वारा व्हील चेयर सहित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर लोगो को आश्चर्य हुआ कि दिव्यांगजन सामान्य लोगो की तरह नृत्य कर सकते है l इसके अलावा ईगल स्पेशल राइडर ग्रुप कार्यक्रम में सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा व्हील चेयर से पूरी करके यहां पहुंचा था जिसके लिए कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उनकी हिम्मत की सराहना की l कार्यक्रम में व्हीलचेयर डांस उत्थान ग्रुप और ईगल स्पेशल राइडर ग्रुप के सभी सदस्यों को दिव्य रत्न अवार्ड से सम्म्मानित किया गया l इनके अलावा कार्यक्रम में चेतन उपाध्याय,डॉ आमिर सिद्दीकी,रोहित माथुर,लोकेन्द्र कुमार, कपिल कुमार अग्रवाल,उदय शंकर अरमान अली, विनोद यादव,मदन मालिक,अरुणा राठी उपस्थित थी इन्हे इनके क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर दिव्य रत्न अवार्ड दिया गया l मेले में दिव्यांगों द्वारा स्टाल लगाकर दिव्यांगों द्वारा तैयार अगरबत्ती, घूप बत्ती, कपडे, जैकेट, केंडल, कृत्रिम फूल आदि की बिक्री की जा रही थी, संस्था द्वारा स्टाल लगाने वाले दीपाली, पूजा, पिंकी, अरशद, मुहम्मद डेनियल, धर्मवीर, वीरू, राजकुमार आदि का धन्यवाद किया l
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सुनेहरीलाल यादव ने बताया की मेले में सैकड़ो लोग पहुंचे थे जिन्होंने स्टालों से खरीदारी की और दिव्यांगों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया,इस तरह के कार्यक्रमों से दिव्यांगों का हौसला बढ़ता है और उनको अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है l

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के मकसद से सिर्फ़ महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार