देर रात गश्त के दौरान द्वारका नॉर्थ पुलिस की सतर्कता, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने रात में गश्त के दौरान सतर्कता दिखाते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रहा था और किसी वारदात को अंजाम देने की मंशा में था।

द्वारका जिले के डीसीपी के निर्देश पर थाना द्वारका नॉर्थ की पुलिस टीम को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त या अपराध की नीयत से घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसीपी द्वारका के पर्यवेक्षण और एसएचओ द्वारका नॉर्थ के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मुकेश, हेड कांस्टेबल विनोद और हेड कांस्टेबल पवन की टीम सक्रिय रूप से क्षेत्र में निगरानी कर रही थी।

बीती रात करीब 11:40 बजे ककरोला नाला रोड, सेक्टर-16 द्वारका के पास गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में खड़े देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 23 वर्षीय मनीष कुमार, निवासी सेक्टर-16ए द्वारका के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की योजना तो नहीं बना रहा था।

द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि लगातार गश्त और सतर्कता से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी