द्वारका को नशामुक्त बनाने की पहल, ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार — बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025:
द्वारका जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिंदापुर थाने की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-3, द्वारका इलाके में सक्रिय एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके पास से नशीली गोलियां और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान संजय (उम्र 34) निवासी फेज-3, सेक्टर-3, द्वारका के रूप में हुई है, जो खुद भी नशे का आदी है और दूसरों को भी इसकी लत लगाने का काम करता था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय सेक्टर-3 स्थित एक पार्क के पास नशीली दवाएं बेचने आने वाला है। सूचना मिलते ही HC महेश, HC जयभगवान और HC नीरज की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संजय को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 बुप्रेनोर्फीन एवं सबलिंगुअल वर्नर एन टैबलेट्स और 8 फेनिरामीन मलेट इंजेक्शन (10 एमएल प्रत्येक) बरामद किए गए।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि संजय पूर्व में भी चोरी के एक मामले में शामिल रह चुका है। उसने पूछताछ में कबूला कि वह काम-धंधा नहीं करता और नशे की लत को पूरा करने के लिए प्रतिबंधित दवाएं बेचता है।

बिंदापुर पुलिस की यह कार्रवाई ‘नशामुक्त द्वारका’ अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दर्शाता है कि दिल्ली पुलिस राजधानी को ड्रग्स फ्री जोन बनाने के संकल्प पर मजबूती से काम कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी आय और प्रदर्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वर्षों के घाटे से उबरते हुए DTC ने अप्रैल से…

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    सेंट्रल जिले की आनंद पर्वत पुलिस ने फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए दिल्ली में छिपने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    • By Leema
    • December 5, 2025
    DTC की आर्थिक रफ्तार तेज़, मासिक आय ₹93.96 करोड़ पहुंची — महिलाओं की पिंक टिकट योजना और विशेष हायर से बढ़ी कमाई

    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अनंद पर्वत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो फरार अपराधी दबोचे, कोर्ट के नॉन-बेलेबल वारंट किए गए तामील

    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    • By Leema
    • December 5, 2025
    अंतरराष्ट्रीय मोबाइल स्मगलिंग से जुड़ा बड़ा गिरोह धराया, 103 मोबाइल, देसी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद

    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    • By Leema
    • December 4, 2025
    पत्रकार अनिल अरोड़ा , संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी,सहित कई हस्तियों को मिला सम्मान

    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    • By Leema
    • December 4, 2025
    दिल्ली में नकली देसी घी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1,500 किलो तैयार घी और 55 लीटर एसेंस जब्त — 1995 से चल रहा था फर्जीवाड़ा

    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद

    • By Leema
    • December 4, 2025
    कुछ ही घंटों में सुलझी कार जैकिंग की गुत्थी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा, लूटी गई WagonR हुई बरामद