द्वारका में अपराधी रितिक गिरफ्तार, हथियारों की तस्करी का बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने एक कुख्यात अपराधी रितिक उर्फ बेंदी (26 वर्ष) को अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रितिक का नाम पहले से ही कई गंभीर अपराधों में शामिल है, जिसमें हत्या प्रयास, अपहरण और अवैध हथियारों के मामले दर्ज हैं।

दिल्ली के द्वारका जिले के डीसीपी के निर्देशानुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सतर्कता बढ़ा रही थी। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर कमलेश कुमार कर रहे थे, जिसमें एएसआई रसमुद्दीन, हेड कांस्टेबल बच्छू सिंह, जगदीश, अजय और देव प्रकाश शामिल थे। इनकी निगरानी एसीपी राम अवतार कर रहे थे।

17-18 अक्टूबर की रात एएसआई रसमुद्दीन को सूचना मिली कि रितिक अवैध हथियार के साथ द्वारका के सेक्टर 23-बी स्थित डीडीए फ्लैट्स के पास आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाया और रात करीब 11 बजे आरोपी को सीएनजी पंप के पास रोका। पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने उसे धर दबोचा।

तलाशी के दौरान रितिक के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

रितिक उर्फ बेंदी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। उसने 12वीं तक पढ़ाई की, लेकिन इसके बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। नशे की लत के चलते उसने अपराध करना शुरू किया और 2019 में पहली बार गिरफ्तार हुआ। उसके बाद वह कई बार अपहरण, गोलीबारी और अवैध हथियारों के मामलों में पकड़ा गया। हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसने हरियाणा के हापुड़ से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली में तस्करी शुरू की।

इस गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह पर बड़ी चोट की है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अवैध हथियारों की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार