डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अजमान में संकट की घड़ी में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए किए गए मानवीय कार्यों हेतु 1XL Holdings के चेयरमैन डॉ. धीरज जैन की सराहना की है।

हाल ही में क्षेत्रीय परिस्थितियों और उड़ानों में व्यवधान के कारण अनेक भारतीय यात्री UAE में फंस गए थे। ऐसी कठिन परिस्थिति में डॉ. धीरज जैन ने अपने अजमान स्थित फार्महाउस के द्वार खोलते हुए 200 से अधिक भारतीयों को आश्रय, भोजन तथा परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उन्होंने अपने निजी वाहनों की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। बताया गया है कि इस दौरान हजारों लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे संकटग्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिली।

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के निदेशक मनोज़ कुमार जैन ने कहा कि डॉ. धीरज जैन का यह कार्य भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों—करुणा, सेवा और मानवता—का जीवंत उदाहरण है। जैन दर्शन में बताए गए जीव दया, अपरिग्रह और साधार्मिक भक्ति के सिद्धांतों को उन्होंने अपने आचरण से साकार किया है।

फाउंडेशन के अनुसार, इस प्रकार की निःस्वार्थ सेवा न केवल मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाती है बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। संकट की घड़ी में डॉ. धीरज जैन द्वारा उठाया गया यह कदम विश्वभर में भारतीय समुदाय के लिए आशा और सहयोग का प्रतीक बनकर सामने आया है।

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन ने डॉ. धीरज जैन को इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक अनुमोदना व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर समाजसेवा के लिए मंगलकामनाएं दी हैं।
मनोज कुमार जैन , डायरेक्टर
— भगवान महावीर देशना फाउंडेशन (BMDF)

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व