द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV से खुला 7 वारदातों का राज

द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने नजफगढ़ और छावला इलाके में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हाल ही में चार चोरी की घटनाओं में शामिल था, जबकि पूछताछ में कुल सात मामलों का खुलासा हुआ है।

मामले की शुरुआत 3 मार्च को हुई, जब नजफगढ़ के मकसूदाबाद कॉलोनी में एक घर में चोरी की शिकायत दर्ज हुई। घर मालिक के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने नकदी, जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें दो नकाबपोश घर में घुसते नजर आए, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखे।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पीछे स्थित गौशाला तक जांच बढ़ाई, जहां काम करने वाले एक मजदूर ने आरोपी प्रिंस कुमार की पहचान की। इसके बाद टीम ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के जरिए लगातार कई जगहों पर दबिश दी और आखिरकार 13 मार्च को गोयला गांव के पास जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी चोरी की बाइक पर सवार था और भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से दो चोरी के मोबाइल, चांदी की पायल, एनर्जी ड्रिंक की बोतलें और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि बिहार निवासी आरोपी दिल्ली में मजदूरी करता था और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों में शामिल हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद