धमाकेदार गैंगस्टर ड्रामा “मूरा” 8 नवम्बर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

मुंबई (अनिल बेदाग): दीवाली के इस सीजन में जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज लेकर आ रही है मलयालम फ़िल्म “मूरा,” जिसका ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त स्टंट्स, रोमांच और आकर्षक दृश्यों ने दर्शकों को पहले ही बेकाबू कर दिया है, जबकि फ़िल्म की मुख्य रिलीज़ 8 नवम्बर 2024 को तय है।

फिल्म की कहानी कुछ युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काले धन से भरी तिजोरी पर हाथ साफ करने की चुनौती भरी मिशन में उतरते हैं। इनके रोमांचक सफर में गैंगस्टर और पुलिस की रोमांचक टक्कर भी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं देगी।

मोहम्मद मुस्तफा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूरज वेंजरामूडू, हृधू हारून, कानी कुसरुति, और माला पार्वती जैसे दमदार कलाकारों का अभिनय है। “कप्पेला” जैसी मशहूर फ़िल्म के निर्देशक मुस्तफा ने इसमें बेमिसाल फिल्मांकन और बैकग्राउंड म्युज़िक के जरिए थ्रिल और सस्पेंस को एक अलग ऊंचाई दी है।

फिल्म की निर्माता रिया शिबू के अनुसार, “मूरा” मलयालम सिनेमा में एक नई ऊंचाई स्थापित करेगी और इसे जल्द ही हिंदी में भी रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में शानदार एक्शन, थ्रिल और युवा जोश का संगम है, जो इसे दीवाली सीजन की मस्ट-वॉच मूवी बनाता है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व