‘नमो ग्राउंड’ में मुख्यमंत्री ने एक साल के कार्यो का दिया ब्यौरा

नई दिल्ली l सोमवार देर शाम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खजूरी चौक पर स्थित नमो ग्राउंड पहुंची और जनता के बीच दिल्ली सरकार के एक वर्ष में किए गए कार्यो का ब्यौरा दिया l उन्होंने इस एक साल के शासन को जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम का वर्ष बताया l
रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का’ केवल नारा नहीं बल्कि सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है l उन्होंने एक साल के कार्यों को गिनवाते हुए कहा पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल गवर्नेस और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नई गति और नई दिशा मिली है l सरकार ने गरीब, श्रमिक, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग आदि के हितो को प्राथमिकता दी l
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को आधार बनाकर दिल्ली में सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया गया है. आने वाला समय विकास की इस रफ्तार को और तेज करने, दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने और हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का होगा. कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली की जनता विकास और सुशासन की इस यात्रा में सरकार के साथ खड़ी है. सरकार स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी. आपका विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास के साथ विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प आगे बढ़ता रहेगा l मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली को 27 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा कि मुख्यमंत्री मंच पर हों और सामने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे, यह जनता के वोट की ताकत है. आज दिल्ली का वह सपना पूरा हुआ है कि ऐसी मुख्यमंत्री सत्ता में हैं, जिनके घर और दफ्तर के दरवाजे 24 घंटे जनता के लिए खुले हैं l
इस मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल था मौके पर मौजूद दिलशाद गार्डन मंडल अध्यक्ष गीता सिंह ने दिल्ली में अच्छी सरकार और विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट किया l

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद