नशे का आदी मोबाइल और बाइक चोर मयूर विहार से गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद

दिल्ली के पूर्वी जिले की मयूर विहार थाना पुलिस ने गश्त और तकनीकी निगरानी के दौरान एक आदतन चोर को धर दबोचा। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ऋषु के रूप में हुई है, जो त्रिलोकपुरी के 30 ब्लॉक का रहने वाला है। उसके पास से एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक और चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम को स्टार सिटी मॉल के पास संदिग्ध रूप से घूमते एक युवक पर शक हुआ। जब उसकी बाइक का नंबर चेक किया गया तो वह 10 दिन पहले मयूर विहार एक्सटेंशन से चोरी हुई निकली। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक और मोबाइल चोरी की बात कबूल की।

उसने बताया कि वह चोरी के मोबाइल्स को सस्ते दामों पर राह चलते लोगों को बेच देता था। चारों मोबाइल्स की पहचान उनके IMEI नंबर से अलग-अलग एफआईआर से की गई है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर और भी मामलों की जांच कर रही है। जनता से अपील की गई है कि अपने वाहन और मोबाइल को सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही से न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ