नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई अहम चर्चा

पूर्वी दिल्ली: रविंद्रनाथ कल्चर सोसायटी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन डीएम ऑफिस, पूर्वी दिल्ली के पास हुआ, जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद श्वेता निगम, समाज सेवक राजीव निशाना, सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष शालू मिश्रा, अंजू, अनुराग सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रविंद्रनाथ कल्चर सोसायटी के अध्यक्ष काशीनाथ ने की। उन्होंने कहा, “हम कई सालों से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती पर आयोजित करते आ रहे हैं।” इस अवसर पर सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष शालू मिश्रा ने कहा, “हम बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर संभव सहायता प्रदान करते हैं।”

निगम पार्षद श्वेता निगम ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों के कल्याण के लिए अपनी हर संभव सहायता देने का वादा किया।

इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने बच्चों को जयंती की शुभकामनाएं दीं और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बच्चों से सवाल-जवाब भी किए, ताकि वे नेताजी के योगदान को और बेहतर तरीके से समझ सकें।

इस मौके पर बच्चों को खाद्य पदार्थ और स्टेशनरी वितरित की गई, जिससे उनकी शिक्षा में और मदद मिल सके। कार्यक्रम में नेताजी के जीवन और उनके योगदान को लेकर सभी ने मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश