नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में 1.196 किलोग्राम हेरोइन के साथ ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश

दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत नॉर्थ-वेस्ट जिले की नारकोटिक्स स्क्वॉड ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ड्रग सिंडिकेट से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1 किलो 196.36 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की है। साथ ही ₹30,050 नकद और नशे की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन उर्फ कालू (29), पारस उर्फ बिन्नी (26), इशमत तारा (32) और मीना उर्फ समीरा (26) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी सक्रिय रूप से नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में ड्रग तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इनका नेटवर्क हाल ही में और विस्तार पा चुका था।

ASI दिनेश की गुप्त सूचना पर बनी टीम ने इंस्पेक्टर मदन मोहन और एसीपी रणजीत ढाका की निगरानी में ऑपरेशन को अंजाम दिया। 3 अप्रैल को मीना उर्फ समीरा को 27.67 ग्राम हेरोइन के साथ जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पारस और इशमत तारा को वज़ीराबाद स्थित उनके ठिकानों से पकड़ा गया, जिनके पास से 70 ग्राम और 99.99 ग्राम हेरोइन मिली।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि हेरोइन की मुख्य सप्लाई पवन उर्फ कालू करता था। पवन को नांगलोई से पकड़ा गया, जो स्कूटी के जरिए नशे की सप्लाई करता था। उसकी स्कूटी की डिक्की से 998.7 ग्राम हेरोइन मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ जहांगीरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन