पटेल नगर में कुख्यात स्नैचर गिरफ़्तार, चोरी की स्कूटी और मोबाइल समेत वॉटर मोटर बरामद

पटेल नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात स्नैचर अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ही चोरी और स्नैचिंग के सात मामले दर्ज हैं, और इस बार वह एक कॉलेज छात्रा का मोबाइल छीनकर फरार हुआ था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी, स्नैच किया गया मोबाइल फोन और एक चोरी की वॉटर मोटर बरामद की है।

घटना 3 नवंबर की सुबह हुई थी, जब एक छात्रा अपने पीजी से कॉलेज की ओर पैदल जा रही थी और रास्ते में अपने पिता से फोन पर बात कर रही थी। जैसे ही वह ईस्ट पटेल नगर स्थित मकान नंबर 32/26 के पास पहुंची, पीछे से आई एक स्कूटी पर सवार युवक ने उसका मोबाइल झपट लिया और तेज़ी से भाग गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पटेल नगर थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

SHO नवीन कुमार की निगरानी और ACP सुनील कुमार के निर्देश में एक टीम बनाई गई, जिसने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी हूडी पहनकर स्कूटी से भागते दिखा, लेकिन चेहरा साफ न होने से पुलिस को पहचान में कठिनाई हुई। इसके बाद टीम ने तकनीकी जांच के साथ-साथ गुप्त सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया।

8 नवंबर को टीम को पुख्ता सूचना मिली कि शादिपुर इलाके में चोरी की स्कूटी पर एक युवक किसी नई वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी आधार पर शादिपुर फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया गया और पुलिस ने आरोपी अरुण को मौके से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का मोबाइल और वॉटर मोटर उसके घर से बरामद की गई।

पूछताछ में अरुण ने अपराध कबूलते हुए बताया कि वह चौथी कक्षा तक पढ़ा है और नशे की लत के कारण चोरी और स्नैचिंग करने लगा। वह कई बार जेल जा चुका है, लेकिन हर बार बाहर आकर फिर अपराध की राह पकड़ लेता है। पुलिस के अनुसार, उसने 10–15 दिन पहले आदर्श नगर से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी भी चोरी की थी और उसी को स्नैचिंग के लिए इस्तेमाल कर रहा था। उसने वेस्ट पटेल नगर क्षेत्र से एक वॉटर मीटर और मोटर भी चुराई थी, जिसमें मीटर को कबाड़ी को सिर्फ 250 रुपये में बेच दिया था।

पुलिस के अनुसार, अरुण के खिलाफ दिल्ली के कई थानों में चोरी और स्नैचिंग के गंभीर मामले दर्ज हैं। पटेल नगर पुलिस अब उससे जुड़े और मामलों की जांच में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026। राजधानी दिल्ली में छिपकर रह रहे एक कुख्यात अंतरराज्यीय लुटेरे को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। पश्चिमी रेंज-2 (WR-II) की टीम ने पुख्ता गुप्त सूचना…

    हेडलाइन: पहाड़ की सुंदरता और पानी के बाद, अब पहाड़ का ‘कचरा’ भी बनेगा उसकी नई पहचान!

    जयहरिखाल (लैंसडाउन) | 7 फरवरी, 2026उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन और प्रदूषण की खबरों के बीच ’11 गाँव आंदोलन’ ने उम्मीद की एक नई अलख जगाई है। जयहरिखाल ब्लॉक में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद