पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की ऑपरेशंस सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पकड़े गए लोगों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जो 2017 से अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक पालम गांव इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही ऑपरेशंस सेल की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और संदिग्धों को पकड़ लिया। जब उनसे पहचान पत्र मांगे गए तो वे वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। पूछताछ में उन्होंने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया और बताया कि वे अवैध तरीके से 2017 में भारत में दाखिल हुए थे।

पुलिस जांच में पता चला कि ये सभी लोग पहले हरियाणा के रेवाड़ी जिले में ईंट-भट्टों पर काम कर रहे थे। हाल ही में भट्ठा मालिक ने इन्हें काम से हटा दिया, जिसके बाद ये दिल्ली आकर मजदूरी की तलाश कर रहे थे। पुलिस को इनके पास से बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र और जन्म प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी मिली है। इसके बाद पुलिस ने एफआरआरओ दिल्ली की मदद से इन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में एसआई वेद प्रकाश, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, एएसआई जयपाल, महिला एएसआई संध्या और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राम कुमार ने किया और एसीपी विजय कुमार के निर्देशन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ उनका रुख सख्त है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार