पालम में ड्रग तस्कर विपिन गिरफ्तार, हत्या की साजिश और स्मैक तस्करी का था मास्टरमाइंड


दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर और हत्या की साजिश में फरार आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 71 ग्राम स्मैक, एक हारियर SUV कार और नशे की तौलने वाली मशीन बरामद हुई है।

विपिन लंबे समय से NDPS और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। वह दिल्ली से फरार होकर अलीगढ़ में छिपा हुआ था और महीने में दो बार स्मैक की खेप लेकर दिल्ली आता था। पुलिस को जैसे ही उसके आने की जानकारी मिली, टीम ने प्लान बनाकर पीछा किया और आखिरकार उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ में विपिन ने न केवल ड्रग सप्लाई की बात कबूली बल्कि यह भी खुलासा किया कि उसने अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए रवि साहू को पिस्टल दी थी, जिससे एक महिला पर फायरिंग हुई थी।

विपिन पहले भी लूट, हथियार, स्नैचिंग और NDPS जैसे छह मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन