पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री रविंद्र इंद्राज ने किया रक्तदान, जनता को किया प्रेरित

नई दिल्ली, 17 सितंबर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजधानी दिल्ली में “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कर्तव्य पथ पर रक्तदान कर लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह मार्ग पर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को जनता को समर्पित किया और महिलाओं को आयुष किट भी वितरित की।

बवाना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को केवल नारा नहीं बल्कि राष्ट्रीय नीति की नींव बना दिया है। उनके नेतृत्व में देश ने ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति देखी है। मंत्री ने पीएम मोदी को आधुनिक भारत का सच्चा प्रेरणास्रोत और परिवर्तनकारी नेता बताया।

श्री रविंद्र इंद्राज ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर दिल्ली में भी गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से दिव्यांगजनों के लिए हाई-सपोर्ट-नीड वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत 60 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को हर महीने 6,000 रुपये दिए जा रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 50,000 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं।

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान कई नई सुविधाएं भी जनता को समर्पित की गई हैं, जिनमें पश्चिम विहार का सावित्रीबाई फुले वृद्धाश्रम, नरेला का अटल आशा होम (मानसिक रूप से चुनौतीग्रस्त लोगों के लिए) और तिमारपुर का अटल दृष्टि छात्रावास (दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए) शामिल हैं।

समाज कल्याण मंत्री ने दिल्लीवासियों से आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर सरकारी योजना और सुविधा सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों तक पहुँचे। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी मिलकर दिल्ली को और अधिक मजबूत, समावेशी और विकसित बनाने में योगदान दें।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’