पूर्वी जिला पुलिस ने मांडवली क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया

दिल्ली, 26 अगस्त 2024: पूर्वी जिला पुलिस के मांडवली थाने के स्टाफ ने 24 अगस्त 2024 को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक बटन दबाकर चलने वाला चाकू बरामद हुआ।

घटना के अनुसार, कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल विजेंद्र शाम की गश्त के दौरान अंबेडकर पार्क के पास एक व्यक्ति के चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत अंबेडकर पार्क के पास स्थित अदिति पार्क में पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस टीम को देखते ही व्यक्ति भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति अपने देर रात वहां मौजूद होने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने संभावित घटना को रोकने के लिए उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक बटन दबाकर चलने वाला चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रदीप काका (26), निवासी पश्चिम विनोद नगर, मांडवली के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मांडवली थाने में एफआईआर संख्या 429/24, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ