पूर्वी दिल्ली में इंटर-स्टेट ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, 167 ग्राम स्मैक बरामद

पूर्वी दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर बड़ा कदम उठाते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने इस ऑपरेशन में दिल्ली के तिलकपुरी इलाके से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया, वहीं उसके यूपी बरेली स्थित सप्लायर को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों से कुल 167.78 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पूर्वी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की विशेष टीम, एसआई दीपक, एसआई राहुल, एसआई संजीव समेत कई जवानों के साथ इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में और एसीपी ऑप्स ईस्ट श्री पवन कुमार की देखरेख में लगातार इलाके में ड्रग नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि ‘रहीम’ नाम का युवक त्रिलोकपुरी इलाके में स्मैक बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 ब्लॉक चौक, त्रिलोकपुरी के पास जाल बिछाया और रहीम को रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 50.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में रहीम ने खुलासा किया कि वह यह नशे का सामान बरेली, यूपी के सप्लायर नदीम अली से लाता था। इसके बाद पुलिस ने पूरी सिंडिकेट को खत्म करने के लिए एक टीम को बरेली भेजा। कई घंटों की सघन तलाशी के बाद पुलिस ने बरेली के मोहल्ला कटघर, बाकरगंज गांव के पास अंगूरी मस्जिद के पास से नदीम अली को गिरफ्तार कर लिया। नदीम के पास से भी 117.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस की पूछताछ में रहीम ने माना कि उसने जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशा तस्करी को ही अपना धंधा बना लिया था। वहीं, नदीम अली बरेली से दिल्ली के पेडलर्स को स्मैक सप्लाई करने वाले इस नेटवर्क का अहम कड़ी था। दोनों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

पूर्वी दिल्ली पुलिस का कहना है कि समाज को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है और किसी भी कीमत पर नशे के इस कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ