प्रतियोगिता- आयोजन सामाजिक चेतना के कार्यक्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा : मीता राजीवलोचन सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार

( भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ एवं गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) के कार्यक्रम अधिकारी एस० चटर्जी ने की सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार से शिष्टाचार भेंट और दोनों संगठनों द्वारा मादक पदार्थ सेवन उन्मूलन एवं महिलाओं के प्रति अत्याचार रोकथाम विषय पर आयोजित की जा रही राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की दी विस्तृत जानकारी। )

भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ एवं गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) के कार्यक्रम अधिकारी एस० चटर्जी ने सुश्री मीता राजीवलोचन आईएएस सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार से शिष्टाचार भेंट की। विजय गौड़ ने सुश्री मीता राजीवलोचन आईएएस को अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में मादक पदार्थ सेवन उन्मूलन एवं महिलाओं के प्रति अत्याचार रोकथाम विषय पर आयोजित की जा रही राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में देश के विभिन्न भागों से यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना टीमों की प्रतिभागिता के विषय में विस्तार से बताया और प्रतियोगिता उद्घाटन सत्र में आने का निमंत्रण भी दिया।

इस भेंट अवसर पर सुश्री मीता राजीवलोचन ने अपने सन्देश में कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन समृद्ध संस्कृति है। युवा पीढ़ी राष्ट्र की रीढ़ है किन्तु मादक पदार्थ सेवन की लत युवाओं को अन्धकार की ओर खींच रही है इस बात को दृष्टिगत रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व में ड्रग फ्री दिल्ली 2027 पहल के माध्यम से नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए जो पहल की है वह सचमुचक अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हुई है कि समिति अध्यक्ष के निर्देशन में इस पहल का हिस्सा बनकर भागीदारी जन सहयोग समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से के0 आर० मंगलम यूनिवर्सिटी एवं बी पी एस महिला यूनिवर्सिटी हरियाणा , स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी , शारदा यूनिवर्सिटी , भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश , डी ए वी यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (GADVASU) पंजाब , राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान, दिल्ली राज्य से डॉ० बी० आर० अम्बेडकर यूनिवर्सिटी , दिल्ली फार्मासूटिकल साइंस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी , माता सुंदरी कॉलेज , जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय , नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी , आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस , जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों की राष्ट्रीय योजना इकाई टीमों को राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की प्रतिभागी के रूप में आमंत्रित किया है। सुश्री मीता राजीवलोचन ने प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी टीमों को अग्रिम रूप से बधाई दी ।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी भागीदारी जन सहयोग समिति के कानूनी जागरूकता पर विगत समय में दो भव्य सफल कार्यक्रम आयोजन की जानकारी मिली, जो प्रशंसनीय है ।सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार सुश्री मीता राजीव लोचन ने विजय गौड़ एवं भागीदारी जन सहयोग समिति की टीम के ऐसे रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास प्रकट किया कि यह प्रतियोगिता ना केवल प्रतिभा प्रोत्साहन करेगी अपितु सामाजिक चेतना के कार्यक्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ ने बताया कि सुश्री मीता राजीव लोचन ने अपने व्यस्त समय के रहते भी देश के विभिन्न कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं के द्वारा पूर्व आयोजित राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता के श्रेष्ठ पोस्टरों को अवलोकन किया जो मादक पदार्थ सेवन उन्मूलन पर आधारित थे। उन्होंने पोस्टरों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और आयोजन प्रयास को अनुकरणीय बताया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन