प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा सशक्तिकरण

नई दिल्ली: सरकार ने कारीगरों और शिल्पकारों के लिए एक विशेष योजना – प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगरों को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत, पत्थर तराशने वाले, जूते बनाने वाले, मिस्त्री, बुनकर, झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया बनाने वाले, नाई, मछली जाल बनाने वाले जैसे कुल 18 पारिवारिक पारंपरिक व्यवसायों में लगे कारीगरों को पंजीकरण और सहायता प्रदान की जाएगी।इस योजना के तहत पात्रता के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें निर्धारित की गई हैं। योजना में पंजीकरण के लिए लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और वह पंजीकरण के समय संबंधित व्यापार में संलग्न होना चाहिए। इसके अलावा, यदि लाभार्थी ने पिछले 5 वर्षों में पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि, मुद्रा जैसी किसी अन्य सरकारी योजना के तहत ऋण नहीं लिया है, तो ही वह पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। इस योजना के तहत एक परिवार के सिर्फ एक सदस्य को पंजीकरण और लाभ का अधिकार होगा।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिए जाएंगे। साथ ही कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, ऋण सहायता, डिजिटल लेन-देन प्रोत्साहन, विपणन समर्थन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा, सभी पंजीकृत लाभार्थियों को 7 से 15 दिनों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन ₹500/- का प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पंजीकृत कारीगरों को ₹15,000/- मूल्य के औजार भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने काम को और अधिक कुशलता से कर सकें।यह योजना न केवल कारीगरों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, बल्कि उनके पारंपरिक हस्तशिल्प और हुनर को नई पहचान देने में भी मददगार साबित होगी।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पिछले कुछ समय से…

    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस की सतर्कता ने एक कुख्यात बदमाश को दबोच लिया। आनंद पर्वत थाने का घोषित बद कैरेक्टर (BC) विनोद उर्फ टीनू को शादीपुर फ्लाईओवर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    • By Leema
    • March 17, 2026
    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 17, 2026
    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    • By Leema
    • March 17, 2026
    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    • By Leema
    • March 16, 2026
    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    • By Leema
    • March 16, 2026
    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 15, 2026
    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई