शाहदरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ₹1 करोड़ की चोरी

दिल्ली के शाहदरा में ₹1 करोड़ की बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली। घटना 14 मार्च 2025 की है, जब पीड़ित संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए गुरुग्राम गए थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक नौकर नागार्जुन को प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए घर पर काम पर रखा था। जब 15 मार्च को परिवार वापस लौटा, तो घर के दरवाजे के ताले टूटे मिले और अलमारी व बिस्तरों में रखे 6 लाख रुपये नकद, 5 हीरे के हार, 5 सोने के हार, 4 सोने की चेन, 11 सोने की अंगूठियां, 4 जोड़ी सोने की चूड़ियां सहित कुल मिलाकर करीब ₹1 करोड़ की ज्वेलरी और कैश गायब था। साथ ही, नागार्जुन अपने साथ स्कूटी भी ले गया।

शाहदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस केस की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा पुलिस की क्रैक टीम, स्पेशल स्टाफ, एसटीएफ और टीएसटी की संयुक्त टीम को जांच में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ लोकल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि मकान मालिक ने नौकर की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई थी और उसने फर्जी आधार कार्ड और फर्जी आईडी से सिम कार्ड भी एक्टिवेट किए थे।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लाडो सराय इलाके में छापेमारी कर मुख्य आरोपी सुरेश मलिक उर्फ नागार्जुन (21) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी रोहित कुमार मलिक (29) को भी धर दबोचा गया। रोहित पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त पाया गया था और वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई ज्वेलरी, कैश और स्कूटी बरामद कर ली है।

इस पूरे ऑपरेशन को डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। शाहदरा पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई ने एक बार फिर दिखा दिया कि अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन