प्रवेश वर्मा का रोजगार अभियान: हर घर नौकरी का सपना होगा साकार

नई दिल्ली, 8 जनवरी 2025:
भाजपा नेता और नई दिल्ली विधानसभा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से “हर घर नौकरी” अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन करने की घोषणा की है। यह मेला 15 जनवरी 2025 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें 50 से अधिक प्रमुख कंपनियां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार करेंगी।

मेले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 15 विशेष स्थानों पर लगाए गए कैंपों में जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं, जिनमें बी.आर. कैंप, जोधपुर मेस, पी एंड टी कॉलोनी, और प्रिंसेस पार्क जैसे स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही, QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा दी गई है।

घोषणा के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा, “हमारा लक्ष्य हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह रोजगार मेला युवाओं के लिए उनके कौशल और योग्यता के आधार पर सुनहरे अवसर प्रदान करेगा। भाजपा का ‘हर घर रोजगार, हर घर समृद्धि’ का नारा इसी सोच का परिणाम है।”

मेले के दिन, सुबह 10 बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे। इस दौरान सैकड़ों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश वर्मा ने इसे दिल्ली के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का रास्ता बताते हुए कहा कि यह मेला उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देगा।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रवेश वर्मा ने लाडली योजना के तहत नई दिल्ली क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई पहल की थीं, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हुईं।

  • Leema

    Related Posts

    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ट्रांस-यमुना इलाके में सक्रिय अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए तीन और अहम आरोपियों को…

    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजीपुर इलाके से दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 12, 2026
    अंतरराज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित तीन और गिरफ्तार

    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 12, 2026
    पूर्वी जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट: 213 ग्राम स्मैक और 103 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    एससी/एसटी बस्तियों को 85 करोड़ की सौगात: 146 परियोजनाओं को मंजूरी, 9 का लोकार्पण और 64 का शिलान्यास

    • By Leema
    • February 12, 2026
    एससी/एसटी बस्तियों को 85 करोड़ की सौगात: 146 परियोजनाओं को मंजूरी, 9 का लोकार्पण और 64 का शिलान्यास

    दिल्ली के कारीगरों के लिए नई उड़ान: ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ से मिलेगा ग्लोबल बाजार और सम्मानजनक आजीविका

    • By Leema
    • February 12, 2026
    दिल्ली के कारीगरों के लिए नई उड़ान: ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ से मिलेगा ग्लोबल बाजार और सम्मानजनक आजीविका

    सब्जी बेचने जा रहे युवक से स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, छीना गया मोबाइल बरामद

    • By Leema
    • February 12, 2026
    सब्जी बेचने जा रहे युवक से स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा, छीना गया मोबाइल बरामद

    गाजीपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

    • By Leema
    • February 12, 2026
    गाजीपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर