फर्जी निवेश योजना चलाकर 150 लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए श्रीगंगानगर, राजस्थान से एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद कुमार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर “Dollar Win Exchange” नाम से फर्जी निवेश योजना चला रहा था, जिसमें 28% मासिक रिटर्न का झांसा दिया जाता था।

ठग लोगों को शुरुआत में मुनाफा देकर भरोसे में लेता था और फिर बड़ी रकम निवेश करवाकर फरार हो जाता था। एक शिकायतकर्ता ने जब 19 लाख रुपये गवाए तो मामला सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अब तक करीब 150 लोगों से ठगी कर चुका है और ठगे गए पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनमें फर्जी योजना से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट और व्हाट्सएप चैट्स मौजूद हैं। आरोपी पहले एक कोऑपरेटिव सोसाइटी में काम करता था और वहीं से उसे मल्टी-लेवल मार्केटिंग और निवेश योजनाओं का अनुभव मिला। पुलिस अब अन्य पीड़ितों और सहयोगियों की तलाश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन