बीपी हाउस रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र में बीपी हाउस रेस्टोरेंट एंड बार के बाहर फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अफाक को कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है।

यह घटना 26 अप्रैल 2025 की रात करीब 10:30 बजे की है, जब शाहदरा निवासी सचिन ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी थी। मौके से एक खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

पूछताछ में अफाक ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले रेस्टोरेंट में हुए झगड़े और अपमान का बदला लेने के लिए उसके इंस्टाग्राम मित्र साहिल के उकसाने पर उसने गोली चलाई थी। पुलिस अब फरार सह-आरोपी साहिल की तलाश में जुटी हुई है।

पकड़े गए आरोपी अफाक की उम्र 20 वर्ष है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला है। पहले वह दर्जी का काम करता था।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार