भारत मंडपम में डॉ. अंबेडकर को याद कर गूंजा सामाजिक न्याय का स्वर

नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2025: संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के पुरोधा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज भारत मंडपम में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन की मेज़बानी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की, जिसमें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में डॉ. अंबेडकर के विचार, उनका संघर्ष और उनके अमूल्य योगदान याद किए गए। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था जब न्याय की आवाज को दबा दिया जाता था, लेकिन डॉ. अंबेडकर जैसे युगपुरुषों ने उस दबे हुए स्वर को न सिर्फ बुलंद किया, बल्कि उसे राष्ट्र निर्माण की दिशा दे दी। उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर केवल वंचितों की आवाज नहीं थे, बल्कि वे ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ जीने वाले महान चिंतक भी थे।”

वहीं, कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान सभा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को साझा करते हुए कहा, “बाबा साहब ने संविधान सभा में संकल्प लिया था कि हमें जातिगत छावनियों को समाप्त कर एक समरस भारत बनाना होगा।” उन्होंने 1916 में बाबा साहब द्वारा लिखे गए शोधपत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की सभी जातियों का रक्त एक है, लेकिन सामाजिक स्तर पर एकता की कमी है।

श्री मेघवाल ने यह भी कहा कि बाबा साहब की जयंती मात्र एक स्मरण का दिन नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसे संविधान गौरव यात्रा के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं और उनके विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों – न्याय, स्वतंत्रता और समानता – को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

भारत मंडपम का यह आयोजन एक बार फिर इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि डॉ. अंबेडकर केवल भारत के नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए प्रकाश पुंज हैं।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली से अगवा किशोरी और किशोर को क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। एनआर-1 सेक्शन, क्राइम ब्रांच, प्रशांत विहार की टीम ने पिछले चार दिनों से लापता एक 17 वर्षीय लड़की और…

    इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बना लुटेरा, साल भर से फरार मास्टरमाइंड दीपक कश्यप गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अंतर्राज्यीय सेल (ISC) की टीम ने इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारी और सनसनीखेज वसूली व डकैती कांड के मास्टरमाइंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली से अगवा किशोरी और किशोर को क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

    • By Leema
    • April 27, 2025
    दिल्ली से अगवा किशोरी और किशोर को क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

    इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बना लुटेरा, साल भर से फरार मास्टरमाइंड दीपक कश्यप गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 27, 2025
    इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बना लुटेरा, साल भर से फरार मास्टरमाइंड दीपक कश्यप गिरफ्तार

    दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

    • By Leema
    • April 27, 2025
    दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

    दिल्ली में “हिट दगड़िया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न

    • By Leema
    • April 27, 2025
    दिल्ली में “हिट दगड़िया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न

    साहब भीमराव अंबेडकर की इच्छा थी कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़े : डॉ प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री राजस्थान

    • By Leema
    • April 26, 2025
    साहब भीमराव अंबेडकर की इच्छा थी कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़े : डॉ प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री राजस्थान

    शाहबाद डेयरी मर्डर केस में दस महीने बाद बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 26, 2025
    शाहबाद डेयरी मर्डर केस में दस महीने बाद बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार