राजधानी में पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशिष कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 क्वार्टर संत्रा मसालेदार देसी शराब (जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत है) बरामद की है।

दरअसल, 2 अप्रैल को हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश को सूचना मिली कि राजोकरी गांव में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई, जिसने गली नंबर 4, राजोकरी गांव में दबिश देकर आशिष को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी आशिष 9वीं तक पढ़ा है और बेरोजगारी के चलते अवैध शराब के धंधे में उतर गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह शराब कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था।

दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    नई दिल्ली। जिला बार काउंसिलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की…

    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 6 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में इंस्पेक्टर और एसीपी रैंक के अधिकारियों के लिए दूसरा एडवांस ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया। दोपहर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    • By Leema
    • December 8, 2025
    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    • By Leema
    • December 8, 2025
    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: 34 मुकदमों में वांछित इंटरस्टेट कुख्यात अपराधी संजय उर्फ झल्लू पंजाब से गिरफ्तार

    खेल के मैदान से प्रकृति की पुकार—यमुना ट्रॉफी बनी पर्यावरण जागरूकता का सबसे बड़ा मंच

    • By Leema
    • December 7, 2025
    खेल के मैदान से प्रकृति की पुकार—यमुना ट्रॉफी बनी पर्यावरण जागरूकता का सबसे बड़ा मंच

    भगवान के घर कोई बड़ा नहीं, सब समान : विजय गौड़ वरिष्ठ समाजसेवी

    • By Leema
    • December 7, 2025
    भगवान के घर कोई बड़ा नहीं, सब समान : विजय गौड़ वरिष्ठ समाजसेवी