रामलला प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वर्ष: अयोध्या में भव्य आयोजन

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्ष का उत्सव भारतीय काल गणना के अनुसार 11 जनवरी 2025 को पौष शुक्ल द्वादशी पर “प्रतिष्ठा द्वादशी” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर चार स्थानों पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन होंगे।

मंदिर के यज्ञ मंडप में शुक्ल यजुर्वेद मध्यन्दनी शाखा के 40 अध्यायों के 1975 मंत्रों से अग्नि देव को आहुति दी जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार प्रातः 8 से 11 बजे और अपराह्न 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। साथ ही श्रीराम मंत्र का छह लाख बार जाप और विभिन्न स्तोत्रों का पारायण भी होगा।

मंदिर के दक्षिणी प्रार्थना मंडप में प्रतिदिन अपराह्न 3 से 5 बजे तक भगवान को राग सेवा अर्पित की जाएगी। वहीं, मंदिर कोली में शाम 6 से 9 बजे तक रामलला के समक्ष भजन और बधाई गान होंगे।

यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर संगीतमय मानस पाठ आयोजित होगा। अंगद टीला के मैदान पर प्रतिदिन अपराह्न 2 से 3:30 बजे तक राम कथा और 3:30 से 5 बजे तक मानस पर प्रवचन होंगे।

सांय 5:30 से 7:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11 जनवरी को प्रातः से ही भगवान के भोजन प्रसाद का वितरण प्रारंभ होगा। अंगद टीला के कार्यक्रमों में सभी श्रद्धालु बिना किसी बाधा के शामिल हो सकते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी