राष्ट्रीय युवा दिवस पर CM Rekha Gupta ने की स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का उद्घाटन, युवाओं को देशनिर्माण में भागीदारी की दी प्रेरणा

नई दिल्ली, 12 जनवरी 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री, श्रीमती रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को किरोरीमल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर उन्होंने कॉलेज कैंटीन लॉन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया और लॉन का नाम ‘स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स’ रखकर इसे समर्पित किया। यह पहल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की विरासत को संरक्षित और सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद किया और उन्हें राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स छात्रों के बौद्धिक, सांस्कृतिक और नेतृत्व विकास का मजबूत मंच बनेगा और दिल्ली के युवाओं को देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो” अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने अमृत काल के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश किया है और ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में युवाओं की शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र की प्रगति केवल सरकारों या नीतियों से नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी और सहभागिता से संभव है।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किरोरीमल कॉलेज के पास स्थित हनुमान मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर जलाभिषेक और प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय heritage की अनवरत यात्रा की याद है, जो हजारों वर्षों से निरंतर जारी है। यह हमारी अटूट आस्था, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सनातन मूल्यों के स्थायी सचेतनता का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आज, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विरासत पुनः गौरव और सामर्थ्य के साथ नए आयाम छू रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि युवाओं में बढ़ता देशभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति गर्व यह संकेत देता है कि भारत फिर से वैश्विक स्तर पर सम्मान और गौरव की स्थिति हासिल कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की खुशहाली, समृद्धि और सांस्कृतिक उन्नति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन और देश की सेवा में अग्रसर हों।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ