रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘सत्यमेव जयते 2025’ में झलकी संस्कृति और प्रतिभा

रोहिणी (दिल्ली) – रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल, बवाना का वार्षिकोत्सव ‘सत्यमेव जयते 2025’ भव्यता के साथ आयोजित हुआ, जहां शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिला। दिल्ली के टेकनिया ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। पारंपरिक नृत्यों से लेकर देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से ‘कल्कि अवतार’ पर आधारित प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे एनएनएस मीडिया ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ‘साथ चले फाउंडेशन’ की निदेशक सीमा तोमर ने स्कूल की शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों को भी सहेज रहा है। वरिष्ठ स्तंभकार ललित गर्ग ने शिक्षा और संस्कारों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को साकार करने में स्कूल की भूमिका को सराहनीय बताया। वहीं, स्वर्ण भारती पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष सीमा दलाल ने कहा कि बवाना जैसे क्षेत्र में इतनी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली देना बड़ी उपलब्धि है।

समारोह के दौरान शिक्षा, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार हस्तियों को ‘रॉक्सफील्ड नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ स्तंभकार ललित गर्ग को समाज सेवा में योगदान के लिए, वरिष्ठ अधिवक्ता वंदना ओबरॉय को गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए, आज तक न्यूज चैनल के पत्रकार राजेश खत्री को पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए और शिक्षिका रीना सांगवान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस आयोजन में ग्रो हाई इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष चिराग गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पाल, मदर्स प्राइड स्कूल रोहिणी सेक्टर 17 के अध्यक्ष नितेश राणा, होली रे पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष बबीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ इस भव्य समारोह की शुरुआत हुई, जिसने यह साबित किया कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह बच्चों को नैतिकता, जीवन मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जोड़ती है। रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल अपने मजबूत शैक्षणिक ढांचे और संस्कारों की शिक्षा के जरिए आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    राजधानी दिल्ली में भागीदारी जन सहयोग समिति ने दिल्ली पुलिस / क्राइम के साथ मिलकर आयोजित किया मादक पदार्थ उन्मूलन सेवन पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य समारोह ,जो…

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद