लाजपत नगर में सेंधमारी का खुलासा: शातिर चोर और नाबालिग साथी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले की लाजपत नगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर और एक नाबालिग साथी को दबोच लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी हुए सोने जैसे कान के टोकस, एक अंगूठी और दो जोड़ी झुमके बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस बाकी चोरी का माल बरामद करने में जुटी हुई है।

दरअसल, 16 जुलाई को जल विहार, लाजपत नगर की रहने वाली शशि ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर में सेंधमारी हुई है। चोर घर से सोने की चैन, झुमकी, कान का टोकस, अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी का सिक्का और 50 हजार रुपये नकद ले उड़े थे। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लाजपत नगर थाने की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। इलाके में झुग्गी क्लस्टर में सीसीटीवी ना होने के बावजूद पुलिस टीम ने लगातार गुप्त तरीके से पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया।

20 जुलाई को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को पुख्ता सुराग मिले और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू दुरई को मद्रासी कैंप से दबोच लिया गया, वहीं उसका नाबालिग साथी भी पकड़ में आ गया। पूछताछ में राजू ने कबूला कि वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है और रेलगाड़ियों में चोरी करने का आदी है।

पुलिस ने दोनों के पास से कुल मिलाकर सोने जैसे कान के टोकस, अंगूठी और दो जोड़ी झुमके बरामद किए हैं। पुलिस अब बाकी सामान की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के मकसद से सिर्फ़ महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार