विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करोड़ों की ठगी के एक अंतरराज्यीय गिरोह के वांछित आरोपी जाकिर दौद खान को महाराष्ट्र के पाढ़घा गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसे दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित अपराधी घोषित कर रखा था।

2022 में दर्ज ईओडब्ल्यू थाने की एफआईआर में खान पर धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। जांच में सामने आया कि “फिज़ा प्लेसमेंट प्रा. लि.” और “एशियाटास कंसल्टिंग” नाम की कंपनियों ने सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को झूठे वीजा, फर्जी एयर टिकट और नकली जॉब ऑफर देकर करीब 89 लाख रुपए की ठगी की। पीड़ितों से उनके पासपोर्ट भी ले लिए गए थे।

जाकिर दौद खान इस पूरे फर्जीवाड़े में अहम भूमिका निभा रहा था। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, लोगों से पैसे वसूलने और उनके पासपोर्ट जमा कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पुलिस को उसकी लोकेशन का सुराग हाल ही में बैंक लेनदेन के जरिए मिला, जिसके बाद उसे महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके से धर दबोचा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले खुद भी ठगी का शिकार हुआ था और इसी के बाद उसने खुद इस अपराध में कदम रखा। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    द्वारका जिले के थाना छावला पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही रात की चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों…

    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने बिंदापुर इलाके में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे दो सक्रिय और कुख्यात अपराधियों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी—आकाश उर्फ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    • By Leema
    • December 12, 2025
    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    • By Leema
    • December 12, 2025
    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में AATS की बड़ी सफलता: कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, पाँच चोरी की बाइकें बरामद

    • By Leema
    • December 11, 2025
    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में AATS की बड़ी सफलता: कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, पाँच चोरी की बाइकें बरामद

    मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महीनेभर से फरार शातिर स्नैचर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

    • By Leema
    • December 11, 2025
    मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महीनेभर से फरार शातिर स्नैचर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

    नंद नगरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: लिफ्ट के बहाने लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

    • By Leema
    • December 10, 2025
    नंद नगरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: लिफ्ट के बहाने लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

    निहाल विहार पुलिस की सटीक कार्रवाई: कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

    • By Leema
    • December 10, 2025
    निहाल विहार पुलिस की सटीक कार्रवाई: कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद