विवेक विहार में जैन समाज की भव्य रथ यात्रा, पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल

पूर्वी दिल्ली। विवेक विहार में जैन समाज द्वारा एक भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परम विदुषी आर्यिका श्री 105 सुज्ञानमती माताजी व आर्यिका श्री 105 दयामती माताजी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। रथ यात्रा निकलने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और गरिमा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

प्रातः 9.00 बजे यह शोभा यात्रा श्री दिगम्बर जैन मंदिर जी से प्रारंभ होकर विवेक विहार मंदिर जी के सामने वाली मेन रोड से आगे बढ़ी। इसके पश्चात यात्रा ITI के सामने से होती हुई, महिला कॉलेज, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गेट नं. 3 के सामने से गुजरती हुई सविता विहार मार्केट, योजना विहार की अंदर वाली मेन रोड, डी-ब्लॉक विवेक विहार से होकर पुनः मंदिर जी में पहुँची। इसके बाद श्री जी का अभिषेक संपन्न हुआ।

यात्रा के दौरान जैन समाज द्वारा प्रभावना अंग के अंतर्गत बच्चों से लेकर बड़ों तक देशभर का संदेश साझा किया गया जिससे विवेक विहार क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और एकता का संगम दिखाई दिया।

इस आयोजन में विवेक विहार जैन समाज के अध्यक्ष नीरज जैन का योगदान भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, क्योंकि उनके नेतृत्व और समन्वय ने इस रथ यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पूरी रथ यात्रा उत्सव के विशेष माहौल में संपन्न हुई और विवेक विहार की सड़कों पर धार्मिक संगीत, सजावट और श्रद्धालुओं की आस्था का अनोखा वातावरण देखने को मिला। इस आयोजन ने विवेक विहार के सांस्कृतिक और धार्मिक वातावरण को और अधिक समृद्ध किया।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’