वेलकम इलाके में ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने पांच अपराधी दबोचे, अवैध हथियार और स्मैक बरामद

नई दिल्ली। मंगलवार को वेलकम इलाके में उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया। इस अभियान के तहत 4 बदमाशों (बीसी) और एक गोलीकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली, राकेश पावरिया ने बताया कि एसीपी ऑपरेशन, राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वेलकम इलाके के राजा मार्केट से जनता मजदूर कॉलोनी तक संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान रशीद उर्फ भिंडी (28), युसूफ गलकट्टा (32), दानिश (25), नदीम (29) और अनीस (60) को गिरफ्तार किया गया। इनमें अनीस को गोलीकांड का आरोपी बताया जा रहा है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। रशीद, युसूफ, दानिश और नदीम बदमाश हैं, जिन पर पहले से भी कई अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तीन अवैध हथियार, तीन जिन्दा कारतूस और 15 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती दिखाने का संकेत है।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित और कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी से ज्योति नगर थाना क्षेत्र में हुई रात…

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महिला दिवस पर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुजुकी मोटरसाइकिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महिला दिवस पर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महिला दिवस पर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    5 साल के मासूम की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, मामा के बेटे ने ही ली जान

    5 साल के मासूम की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, मामा के बेटे ने ही ली जान

    ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

    ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

    दिल्ली में इंटर-स्टेट गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 57 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    दिल्ली में इंटर-स्टेट गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 57 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर

    राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर